वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कीचड़ में फिसल रहे वाहन, प्लास्टिक कचरे से पटी जमीन रियांबड़ी की सफाई व्यवस्था बदहाल

रियांबड़ी/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर सारस्वत)। नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति से आमजन परेशान हैं। राइका का बाग स्थित मुख्य चौराहे पर टूटा नाला, जमा गंदा पानी और कीचड़ राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। नाले के आसपास बने कीचड़ भरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां दोपहिया वाहन फिसलने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की दक्षिण दिशा में प्लास्टिक थैलियों और अन्य कचरे का ढेर लगा हुआ है। खुले में पड़े कचरे से दुर्गंध और प्रदूषण फैल रहा है। बारिश के दौरान प्लास्टिक नालियों में फंसने से जलभराव की समस्या भी बढ़ जाती है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार नगर पालिका को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने टूटे नाले की मरम्मत, कीचड़ की सफाई, प्लास्टिक कचरा हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही प्लास्टिक कचरे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें