वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सांगानेर में संदिग्ध फायरिंग से युवक घायल, दूसरे दिन भी नहीं खुला गोली लगने का राज

घुमन्तु दर्पण। शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सांगानेर स्थित कीरों का खेड़ा में शुक्रवार दोपहर हुई संदिग्ध फायरिंग की घटना का शनिवार को दूसरे दिन भी पूरी तरह खुलासा नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना में 20 वर्षीय लखन कीर पुत्र हरजीराम कीर घायल हुआ था। उसके दोनों हाथों और बांह पर छर्रे लगने के निशान मिले हैं। लखन का एमजीएच अस्पताल में उपचार जारी है।

सुभाषनगर थानाधिकारी कैलाशचंद्र बिश्नोई ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वास्तव में फायरिंग हुई थी या युवक किसी अन्य कारण से घायल हुआ। फिलहाल पीड़ित या उसके परिजनों की ओर से कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें