गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)। ग्राम पंचायत मोमी के ग्रामीणों ने शिक्षा, पशुपालन और कृषि सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। ग्रामीणों ने नवसृजित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन एवं अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के लिए DMFT से ₹2 करोड़ स्वीकृत करने की मांग की।इसके अलावा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति व स्थायी दूध संग्रहण केंद्र स्थापित करने तथा किसानों के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन एवं पंजीयन की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने कहा कि इन सुविधाओं से विद्यार्थियों, किसानों, पशुपालकों, महिलाओं और गरीब परिवारों को स्थानीय स्तर पर लाभ मिलेगा। उन्होंने तीनों प्रस्तावों पर शीघ्र सर्वे, मौका निरीक्षण और कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन देने वालों में गोटू सिंह कानावत, सोहन लोहार, रतन सिंह, बहादुर रेबारी, कालू रेबारी, हीरालाल रेबारी, प्रह्लाद रेबारी, भगवती लाल रेबारी, गोटू रेबारी, उदय लाल रेबारी, छोगालाल माली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।








