भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
शांति भंग के आरोप में कोतवाली से विजय कुमार सोनी (36), बिगोद से भूला देवी (45), भेरी देवी (55) और होसी देवी (50), शाहपुरा से मनोज मीणा (32), पारोली से रामघणी देवी (35), गंगापुर से रतनलाल जाट (37), करेड़ा से भैरूलाल गुर्जर (42), सुभाषनगर से सुरेंद्र सिंह पंवार (38), प्रतापनगर से पृथ्वीसिंह चुंडावत (23) व सुरेशचंद्र प्रजापत (30), भीमगंज से फरमान खान (23), अनवर हुसैन (24) व इरफान पठान (21) तथा हनुमाननगर से ब्रह्मानंद गुर्जर (41) को गिरफ्तार किया गया।
वांछित मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार
जिले के विभिन्न थानों में दर्ज प्रकरणों में वांछित आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। बिगोद पुलिस ने वसीम मेवाती (19) और मोहम्मद अरशद (24) को गिरफ्तार किया। वहीं गुलाबपुरा से छोटू शर्मा, कोटड़ी से राहुल स्वर्णकार (32), गंगापुर से भज्जाराम बैरवा (40) और पुर थाना क्षेत्र से कालू कंजर (24) को गिरफ्तार किया गया।







