भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। नगर निगम चुनाव की तारीख नजदीक आते ही वार्ड नंबर 37 में सियासी पारा चढ़ने लगा है। चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी शालिनी शंभू वैष्णव की लगातार बढ़ती सक्रियता ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। घर-घर संपर्क से लेकर नुक्कड़ सभाओं और वाहन रैली तक शालिनी लगातार मतदाताओं के बीच पहुंच रही हैं। वार्ड में उनकी सक्रियता और समर्थकों की बढ़ती मौजूदगी ने चुनावी समीकरणों की दिशा स्पष्ट कर दी है।
जनसंपर्क पर जोर, हर गली तक पहुंचने की कोशिश
शालिनी शंभू वैष्णव के प्रचार अभियान में सबसे ज्यादा जोर सीधे मतदाताओं से संवाद पर है। वे वार्ड की अलग-अलग गलियों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रही हैं और स्थानीय समस्याओं को सुन रही हैं। सड़क, सफाई, नाली, पेयजल सहित वार्ड से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों से संवाद किया जा रहा है।
नुक्कड़ सभा और रैली ने बढ़ाई चुनावी हलचल
वार्ड में नुक्कड़ सभाओं और वाहन रैली के जरिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश तेज हो गई है। प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सक्रियता भी देखने को मिल रही है। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे वार्ड में चुनावी चर्चाओं का दौर भी तेज होता जा रहा है।
मजबूत पकड़ ने बढ़ाई विरोधियों की चिंता
वार्ड में शालिनी शंभू वैष्णव के लगातार जनसंपर्क और मिल रहे समर्थन ने मुकाबले में हलचल पैदा कर दी है। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। हालांकि अंतिम फैसला वार्ड की जनता के हाथ में है, लेकिन मौजूदा चुनावी माहौल ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि वार्ड नंबर 37 में भाजपा के कोर वोटर पिछली बार की तरह निर्दलीय पर भरोसा करने की बजाय अपने स्वभाव के अनुरूप भाजपा को वोट के देने के पक्ष में नजर आ रहे हैं अब नजर इस बात पर है कि शालिनी शंभू वैष्णव का बढ़ता जनसंपर्क और भाजपा का चुनावी नेटवर्क मतदान के दिन कितनी बड़ी ताकत साबित होता है।








