वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में 200 सेनिटरी नेपकिन वितरित

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के निर्देशानुसार महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत सावित्री देवी गट्टाणी बालिका आदर्श विद्या मंदिर, रायसर रोड नोखा में 200 सेनिटरी नेपकिन वितरित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर इंटरनेशनल की प्रार्थना के साथ हुआ। केंद्र चेयरमैन वीर सुरेंद्र कुमार हीरावत ने किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने रूढ़िवादी सोच को छोड़कर मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर खुलकर बातचीत करने का संदेश देते हुए वैज्ञानिक तरीके से निर्मित सेनिटरी पैड के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

केंद्र के सचिव वीर बाबूलाल कांकरिया ने बताया कि नोखा केंद्र की ओर से 100 तथा यूथ केंद्र की ओर से 100, कुल 200 सेनिटरी नेपकिन विद्यालय प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई, लीला कंवर और कौशल्या सियाग को सौंपे गए।प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई ने कहा कि किशोरवय बालिकाओं के लिए सेनिटरी नेपकिन आवश्यक हैं। इनके नियमित उपयोग से स्वच्छता बनाए रखने और संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है। समाजसेवी हरिनारायण गट्टाणी ने कहा कि स्वच्छता संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होने से बालिकाओं का मानसिक तनाव कम होता है और वे अपनी दैनिक गतिविधियां बेहतर ढंग से कर पाती हैं।

वीर ईश्वर चंद दूगड़ ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की ओर से महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर यह जागरूकता अभियान देशभर में करीब 350 केंद्रों के माध्यम से चलाया जा रहा है।कार्यक्रम में प्रियंका गोयल, सुनीता कंवर राठौड़, मनीष सीगड़, श्याम सेवग सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। अंत में प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई ने बालिकाओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा सेवा कार्यों के लिए महावीर इंटरनेशनल का आभार व्यक्त किया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें