भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए कुल 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शांति भंग करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी और विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।
शांति भंग के मामलों में गिरफ्तारियां
कोतवाली थाना पुलिस ने मोहम्मद को गिरफ्तार किया। कोटड़ी थाना पुलिस ने किशन पुत्र हरदेव गुर्जर निवासी मरड़ा की झोपड़ियां को पकड़ा। बीगोद थाना पुलिस ने शिवराज पुत्र चंदा रेगर, शिवराज पुत्र राजकुमार शर्मा और विष्णु पुत्र राजूलाल शर्मा को गिरफ्तार किया।गांधीनगर थाना पुलिस ने राजू नायक और अभिषेक, सदर थाना पुलिस ने कुलदीप सिंह, शिवराज सांसी और राजसिंह को गिरफ्तार किया। जहाजपुर थाना पुलिस ने दिलखुश, जबकि हनुमाननगर थाना पुलिस ने दिनेश कुमार उर्फ राहुल को पकड़ा।
शक्करगढ़ थाना पुलिस ने बंशीलाल प्रजापत और सुमित प्रजापत, गुलाबपुरा थाना पुलिस ने देवेन्द्र गुर्जर, रोहित गुर्जर और ओमप्रकाश गुर्जर तथा गंगापुर थाना पुलिस ने आकाश केवट और राजकुमार को गिरफ्तार किया।कारोई थाना पुलिस ने प्रिंस वैष्णव, धीरज वैष्णव, गोरीशंकर सुथार, बद्रीलाल वैष्णव और नानालाल जाट को गिरफ्तार किया। वहीं करेड़ा थाना पुलिस ने मदनलाल सालवी तथा शाहपुरा थाना पुलिस ने राकेश कुमार कहार को पकड़ा।प्रतापनगर थाना पुलिस ने मोहम्मद, मोतीराम कुड़िया, भारत सोलंकी और प्रियंका पन्नू को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी भी पकड़े
पुलिस ने विभिन्न दर्ज प्रकरणों में लंबे समय से वांछित आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की। मंगरोप थाना पुलिस ने नारायण भील (34) और छोटूलाल जाट (36) को गिरफ्तार किया।सदर थाना पुलिस ने अनिल, कानसिंह राणावत, नंदसिंह, कालूलाल, नानू और भैरूलाल सांसी को गिरफ्तार किया। शक्करगढ़ थाना पुलिस ने सुनील कुमार मीणा (25) और उमेश कुमार मीणा (24) को पकड़ा, जबकि गुलाबपुरा थाना पुलिस ने प्रहलाद कीर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने वालों और अपराधों में वांछित आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







