वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चुनाव चिन्ह मिला ‘कैची’, उसी दिन निर्दलीय प्रत्याशी सन्नी ओड़ गिरफ्तार कोर्ट से मिली जमानत

घुमन्तु दर्पण। नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड 26 से निर्दलीय प्रत्याशी सन्नी ओड़ की गिरफ्तारी से चुनावी माहौल गरमा गया। चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस शुक्रवार को भीलवाड़ा पहुंची और कोतवाली थाना पुलिस के सहयोग से सन्नी ओड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई वर्ष 2023 में दर्ज जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में की।

गौरतलब है कि सन्नी ओड़ वार्ड 26 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को ही उन्हें चुनाव चिन्ह ‘कैची’ आवंटित हुआ था। चुनाव चिन्ह मिलने के कुछ ही समय बाद चित्तौड़गढ़ पुलिस की टीम भीलवाड़ा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटनाक्रम के बाद वार्ड 26 की चुनावी राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

पुलिस के अनुसार, सन्नी ओड़ के खिलाफ वर्ष 2023 में चित्तौड़गढ़ के सदर थाने में जानलेवा हमला और मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि वह इस प्रकरण में लंबे समय से वांछित था। साथ ही न्यायालय में होने वाली पेशियों पर भी उसके उपस्थित नहीं होने की बात सामने आई थी।

सन्नी ओड़ के भीलवाड़ा में होने की सूचना मिलने पर चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस ने स्थानीय कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद शनिवार को सन्नी ओड़ को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

चुनाव प्रचार के बीच प्रत्याशी की गिरफ्तारी और अगले ही दिन जमानत मिलने को लेकर वार्ड 26 में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। चुनावी मैदान में सन्नी ओड़ की मौजूदगी अब आगामी दिनों में किस तरह असर डालती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें