रायला/घुमन्तु दर्पण(लक्की शर्मा)।रायला रायला के चौथ माता मंदिर प्रांगण में कचौलिया परिवार के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. आयोजन कर्ताओं ने तिलक लगाकर दुपट्टा ओढ़ाया, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया नमन
चौथ मातेश्वरी मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में रायला क्षेत्र के निजी विद्यालयों में सेवाएं दे रहे तथा सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की गयी ।
कार्यक्रम में शिक्षकों को तिलक लगाकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके ज्ञान और संस्कारों से ही विद्यार्थियों का भविष्य आकार लेता है।
जानकारी के अनुसार रायला क्षेत्र में करीब 11 निजी विद्यालय संचालित हैं। समारोह में इन विद्यालयों से जुड़े शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त अध्यापक-अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया।
देवीलाल जीनगर सेवानिवृत्ति अध्यापक ने कविता के माध्यम से महाराणा प्रताप पर कविता का बखान किया
समारोह में नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज जाट, भंवरलाल पारीक, बालूराम टाक, रामस्वरूप ग्गगड मदनलाल तेली, सत्यनारायण नायक एवं जितेंद्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन दिनेश शास्त्री ने किया।
शिक्षकों के सम्मान के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह ने शिक्षा और शिक्षक के प्रति समाज के सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को उजागर किया।








