वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मतदान रो हेलो से गूंजेंगी बीकानेर की गलियां, सफाईकर्मी देंगे मतदान का संदेश

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय से ‘मतदान रो हेलो’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन और स्वीप प्रभारी शैलजा पांडे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मतदान जागरूकता संदेश और जिंगल्स से लैस नगर निगम के टिपरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ये टिपर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के गली-मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। टिपरों पर बजने वाले जिंगल्स और ‘मतदान रो हेलो’ संदेश के माध्यम से मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की जाएगी।

सफाईकर्मी भी देंगे मतदान का संदेश

नगर निगम के सफाईकर्मी अपने दैनिक सफाई कार्य के दौरान लोगों से संवाद कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। अधिकारियों ने सफाईकर्मियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, नगर निगम सचिव जगनमोहन हर्ष, जिला स्वीप समन्वयक प्रशांत जोशी, सह समन्वयक गोपाल जोशी और सेनेटरी इंस्पेक्टर कपिल जेदिया ने टिपरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हर वार्ड तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

प्रशांत जोशी ने टिपर चालकों और सफाईकर्मियों को स्वीप के तहत चल रही विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टिपरों के जरिए मतदान का संदेश शहर के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदान के लिए प्रेरित हों।

राजस्व अधिकारी प्रगति सोलंकी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर सफाईकर्मियों ने शुक्रवार सुबह गली-मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पवन कुमार खत्री, संतोष कुमार, विश्वदीप जाखड़, नरेश कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और टिपर चालक मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें