वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वार्ड 29 में पन्नालाल डागा की मजबूत पकड़ से बदले चुनावी समीकरण

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|नगरपालिका चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। नोखा नगरपालिका के वार्ड नंबर 29 में निर्दलीय प्रत्याशी पन्नालाल डागा की मजबूत पकड़ ने चुनावी मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया है। वार्ड में डागा को मिल रहे जनसमर्थन और उनकी सक्रियता ने भाजपा और विकास मंच के अब तक बनाए जा रहे चुनावी समीकरणों को चुनौती दे दी है।
वार्ड 29 में शुरुआत में मुकाबला भाजपा और विकास मंच के बीच माना जा रहा था, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे पन्नालाल डागा ने चुनावी तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता, व्यक्तिगत संपर्क और मतदाताओं के बीच मजबूत पहुंच के चलते मुकाबला अब त्रिकोणीय होने के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी की मजबूती के कारण नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है।

 घर-घर संपर्क से मजबूत हो रही स्थिति

चुनावी माहौल के बीच पन्नालाल डागा लगातार वार्डवासियों से संपर्क कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का प्रयास किया जा रहा है। डागा की इस सक्रियता का असर चुनावी मैदान में साफ दिखाई देने लगा है।वार्ड 29 में पन्नालाल डागा की बढ़ती सक्रियता ने भाजपा और विकास मंच दोनों के रणनीतिकारों की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी की मजबूत स्थिति के कारण दोनों पक्षों के वोट बैंक पर असर पड़ सकता है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें