वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

FSSAI ऑडिट में भीलवाड़ा डेयरी का शानदार प्रदर्शन, मिला A+ ग्रेड

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की भीलवाड़ा डेयरी ने खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दो दिन चले FSSAI फूड सेफ्टी ऑडिट में डेयरी को A+ (एक्जेम्पलर) रेटिंग मिली है।डेयरी के प्रबंध संचालक त्रिभुवन पाटीदार ने बताया कि ऑडिट टीम ने संयंत्र में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ स्वच्छता, गुणवत्ता नियंत्रण और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी प्रमुख मानकों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें डेयरी का प्रदर्शन उत्कृष्ट पाया गया।

प्रबंधन के मुताबिक A+ रेटिंग मिलना डेयरी में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की मजबूती को दर्शाता है। इसके लिए डेयरी की पूरी टीम और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास को महत्वपूर्ण माना गया है।भीलवाड़ा डेयरी के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी अहम है क्योंकि FSSAI ऑडिट में मिली उत्कृष्ट रेटिंग से उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा के प्रति उपभोक्ताओं का विश्वास और बढ़ने की उम्मीद है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें