वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रशासनिक अधिकारीयों को बांधे रक्षा सुत्र ईश्वरीय सौगात प्रदान की

आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)|प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आसींद केंद्र की ओर से रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वरीय सौगात प्रदान की गई।इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने आसींद थाना, उपखंड कार्यालय , राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शंभूगढ़ थाना सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों में पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधे तथा रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। ब्रह्माकुमारी बहनों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान जमना दीदी एवं सरला दीदी मौजूद रहीं। उन्होंने रक्षाबंधन पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को ईश्वरीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया
जमना दीदी ने बताया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि यह स्वयं की बुराइयों को त्यागकर जीवन में पवित्रता, शांति, प्रेम और सद्भाव अपनाने का संदेश भी देता है। ब्रह्माकुमारी केंद्र की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर समाज में भाईचारे, आपसी सहयोग और सकारात्मक विचारों का संकल्प दिलाया गया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें