बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|देशनोक थाना क्षेत्र में बुधवार को देशनोक पुलिया के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं अल मदद वेलफेयर सोसायटी के सेवादार भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।फिलहाल हादसे में मृतका सहित अन्य घायलों की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।








