वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में16108 श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महामहोत्सव की तैयारियां तेज, विराट बैठक में बनी आयोजन की रूपरेखा

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। आगामी 17 से 20 नवंबर 2026 तक मेडिसिटी ग्राउंड, आजाद नगर में आयोजित होने वाले 16,108 श्री तुलसी-शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव की तैयारियों को लेकर महर्षि दधीचि आश्रम में विराट बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने तथा 16,108 धर्म माता-पिता मनोरथी का लक्ष्य पूरा करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी ने सेवा समितियों और कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व सौंपते हुए आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के सूत्रधार श्री विष्णु कृष्ण तनय महाराज ने धर्मप्रेमी परिवारों को आयोजन से जोड़ने, पंजीयन अभियान तेज करने और विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष छगनलाल जैन ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भीलवाड़ा की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का विराट उत्सव होगा। संयोजक एसएन गग्गड़ ने बताया कि आयोजन में गढ़बोर चारभुजा नाथ की भव्य बारात सहित आसपास के गांवों और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बारातें पहुंचेंगी। चारों दिन रुक्मणी मंगल कथा, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विवाह महामहोत्सव की विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।

आचार्य योगेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से 16,108 मनोरथी परिवारों को जोड़ने का संकल्प दिलाया। आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करवाकर इस ऐतिहासिक आयोजन का सहभागी बनने का आह्वान किया। बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के बाद भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें