विशेष झांकियां रही आकर्षण का केंद्र, हरिद्वार एवं त्रिवेणी से लाए पवित्र जल से हुआ सहस्त्राभिषेक
आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)|गंगोत्री धाम लाछुड़ा में विशाल प्रथम कांवड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कांवड़ यात्रा बाड़ी नाथ स्थान से प्रारंभ होकर गंगोत्री धाम लाछुड़ा पहुंची। यात्रा में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न विशेष जीवंत झांकियां जिसमें शिव नृत्य, हनुमान सहित झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। हरिद्वार एवं त्रिवेणी से लाए गए पवित्र जल से गंगोत्री धाम में भगवान का सहस्त्राभिषेक किया गया।धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। समाजसेवी ताराचंद मेवाड़ा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम कांवड़ यात्रा में आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया|कावड़ यात्रा बाड़ीनाथ जी से शुरू होकर गंगोत्री धाम पर पहुंची त्रिवेणी नदी एवं गंगा नदी का जल से अभिषेक किया गया कांवड़ यात्रा बाड़ी नाथ जी चौक से प्रारंभ होकर बड़े मंदिर राम मंदिर ,बागा का देवरा, शिवजी की छतरी ब्राह्मणों का मंदिर मठ के अंदर, रावला मंदिर ,हनुमान जीमुन गर जी, गंगोत्री धाम, पंहूची|








