वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की बैठक में राजपूत समाज के प्रत्याशियों को समर्थन देने का निर्णय

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा शाखा शाहपुरा की महत्वपूर्ण बैठक

शाहपुरा/घुमन्तु दर्पण(किशन वैष्णव)|मेवाड़ क्षत्रिय महासभा शाखा शाहपुरा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को राजपूत छात्रावास में आयोजित हुई। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजपूत समाज की भूमिका,समाज की एकजुटता तथा चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को समर्थन देने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक अध्यक्ष भगवत सिंह राणावत, तहनाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान महामंत्री गोवर्धन सिंह राणावत, तहनाल, उपाध्यक्ष देवराज सिंह एवं पुष्पेंद्र सिंह तथा कोषाध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह के आतिथ्य में समाजहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर समाज की सामूहिक रणनीति पर अपने विचार रखे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में राजपूत समाज के पार्षद पद के प्रत्याशियों को समाज की ओर से हरसंभव सहयोग और समर्थन प्रदान किया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि जिस राजनीतिक दल द्वारा अधिक संख्या में राजपूत समाज के प्रत्याशियों को पार्षद पद के लिए टिकट दिया जाएगा, समाज उस दल के प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट होकर कार्य करेगा।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान समाज को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुटता के साथ निर्णय लेना होगा। समाज के अधिक से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में आएं और उन्हें समाज का व्यापक समर्थन मिले, इसके लिए सभी सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि समाज के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए, ताकि चुनाव में समाज की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित हो सके।पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा टिकट वितरण में राजपूत समाज की भागीदारी को भी प्रमुखता से देखा जाएगा।

समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए सामूहिक रूप से निर्णय लेकर योग्य प्रत्याशियों को समर्थन देने पर जोर दिया गया।बैठक में लक्ष्मण सिंह राणावत, रघुवीर सिंह राणावत, सुरेश सिंह राठौड़, चंद्रभान सिंह, नंद सिंह, विजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सुनाल, प्रताप सिंह, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह मेवाड़, लोहन सिंह, नरेंद्र सिंह, पायस सिंह, गोपाल सिंह, नितिन सिंह, पिंटू सिंह, लाला बन्ना, दिनेश सिंह, हिम्मत सिंह, दीपेंद्र सिंह मेघ, शिव सिंह, रामचंद्र सिंह, कनपत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, गोविंद सिंह एवं रघु सिंह सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।अंत में समाज के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से आगामी चुनाव में समाज की एकजुटता बनाए रखने तथा राजपूत समाज के हितों को प्राथमिकता देते हुए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में लिए गए निर्णय को आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर समाज की महत्वपूर्ण राजनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें