वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बागां का खेड़ा में 70वीं वृत्त स्तरीय वॉलीबाल-खो-खो प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बागां का खेड़ा में 70वीं वृत्त स्तरीय वॉलीबाल-खो-खो प्रतियोगिता का समापन

रायला/घुमन्तु दर्पण(मुकेश कुमावत)|राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बागां का खेड़ा की मेजबानी में आयोजित 70वीं वृत्त स्तरीय वॉलीबाल एवं खो-खो (छात्र) क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को उद्घाटन के साथ ही समापन भी हुआ।प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्र टीमों ने उत्साह के साथ भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।उद्घाटन एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि आसींद-हुरड़ा विधायक जब्बर सिंह सांखला रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान हुरड़ा कृष्ण सिंह ने की कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर की।

वही विधायक जब्बर सिंह सांखला ने बागा का खेड़ा गांव को नवनिर्मित पंचायत बनने पर बधाई दी। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने वॉलीबाल एवं खो-खो में शानदार प्रदर्शन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

आयोजक विद्यालय की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले शारीरिक शिक्षकों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार जताया गया। समापन अवसर पर विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हुरड़ा हेमराज जाट पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत सिंह पूर्व सरपंच देवकरण कोठारी छोटू लाल गुर्जर दीपक सेन महामंत्री भाजपा मंडल हुरड़ा सहित गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें