वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ग्राम कोड में चोरों ने मचाया उत्पात तीन घरों को बनाया निशाना, खिड़कियां तोड़कर घुसे, नकदी व सामान ले गए

नागौर/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर सारस्वत)। थांवला के नजदीकी ग्राम कोड में 20 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। चोरों ने तीन घरों में प्रवेश किया। दो घरों की खिड़कियां व जालियां तोड़कर अंदर घुसे, जबकि पड़ोस के कुछ घरों के बाहर से दरवाजे बंद कर दिए। इससे घरों में सो रहे लोगों को रातभर घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह नींद खुलने पर ग्रामीणों को वारदात की जानकारी हुई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमदास पुत्र देवी दास वैष्णव के कमरे की खिड़की तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। कमरे में रखे बक्सों को तोड़कर कपड़े बिखेर दिए, लेकिन यहां से कोई खास सामान हाथ नहीं लगा। इसके बाद पड़ोस में रहने वाली गायत्री देवी पत्नी स्वर्गीय हजारीदास के घर के दो कमरों के ताले तोड़े गए। चोरों ने दोनों कमरों में रखे बक्सों को खंगाला और कपड़े अस्त-व्यस्त कर दिए। बताया गया कि बक्से में रखे करीब 5 हजार रुपये भी चोरी होना बताया।वहीं जब्बार पुत्र पिरु स्या के कमरे की जाली तोड़कर चोर अंदर घुसे और खाने-पीने का सामान रखने वाली कोठी उठाकर ले गए, जिसे बाद में वन विभाग क्षेत्र में छोड़ दिया गया। हाईवे स्थित पंचर की दुकान के ताले भी टूटे मिले।गौ शाला की पेटी पर किया हाथ साफ इसके अलावा एक कुएं पर बंधी भैंस को खोलने का प्रयास भी किया गया, लेकिन कुत्तों के भोंकने के कारण चोर वहां से भाग निकले।घटना के बाद ग्रामीणों ने थांवला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें