वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राजेंद्र मार्ग विद्यालय में डिजाइन थिंकिंग और संचार कौशल पर कार्यशाला

गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग, भीलवाड़ा में संचालित अटल टिंकरिंग लैब (ATL) के तत्वावधान में ‘डिजाइन थिंकिंग और संचार कौशल’ विषय पर एक दिवसीय ऑफलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम लैब प्रभारी अर्चना जोशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में जयपुर से आईं एमओसी की प्रशिक्षक पूजा मैम ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में डिजाइन थिंकिंग के साथ प्रभावी संचार कौशल विकसित करना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और करियर निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन कौशलों का विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर उपयोग करने के तरीके बताए।कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने मुख्य अतिथि का उपरना पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अंकित उपाध्याय, धीरज जोशी, दिनेश उपाध्याय, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह चौहान, श्रद्धा शर्मा, विक्रम चौधरी सहित विद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और प्रभावी संचार कौशल को विकसित करना रहा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें