वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कमल सिंह यादव ने संभाली भीलवाड़ा निगम आयुक्त की कमान, पदभार लेते ही एक्शन मोड में आए

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के वरिष्ठ अधिकारी कमल सिंह यादव ने गुरुवार को भीलवाड़ा नगर निगम के नए आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और विकास कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आयुक्त यादव ने बैठक में नगर निगम की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय गतिविधियों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात भी कही।

 

संपर्क पोर्टल की शिकायतों पर विशेष जोर

आयुक्त ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज आमजन की शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण नहीं, बल्कि समस्याओं का वास्तविक और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश दिए।

निगम कार्यालय का किया निरीक्षण

समीक्षा बैठक के बाद आयुक्त कमल सिंह यादव ने नगर निगम कार्यालय के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, विभागीय व्यवस्थाओं और आमजन से जुड़े कार्यों की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय में आने वाले लोगों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुगम एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। नए आयुक्त के पदभार संभालने के बाद पहले ही दिन हुई बैठक और निरीक्षण से निगम प्रशासन में सक्रियता नजर आई।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें