वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चूंगी नाके के पास नो एंट्री में घुसे ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)| नयाशहर थाना क्षेत्र में चूंगी नाके के पास नो एंट्री में घुसे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया और नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों के प्रवेश पर सवाल उठाए।जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी निवासी अब्दुल रहमान (60) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान नो एंट्री में घुसे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक बाइक सहित अब्दुल रहमान को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और रास्ता जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि दोपहर के समय इस मार्ग पर बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, इसके बावजूद ट्रक नो एंट्री में आ रहे हैं। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

जाम की सूचना पर नयाशहर थाना प्रभारी सुरजीत कुमार, मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी विश्वजीत सिंह और कोतवाली थानाधिकारी सविता ढाल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में सीओ सिटी अनुज डाल मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर जाम खुलवाया।इस दौरान भाजपा नेता भगवान सिंह मेडतिया, कांग्रेस नेता आजम अली सहित क्षेत्र के कई नागरिक भी मौके पर पहुंचे। खादिम खिदमगार सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सोएब भाई और राजकुमार खड़गावत की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया।

सुबह 9 से रात 9 बजे तक नो एंट्री

स्थानीय लोगों के अनुसार चूंगी नाके से जुड़े इस क्षेत्र में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक मालवाहक वाहनों की नो एंट्री है। इसके बावजूद भारी वाहन आए दिन प्रतिबंधित क्षेत्र में दिखाई देते हैं। लोगों का आरोप है कि यातायात पुलिस की कथित मिलीभगत से मालवाहक वाहन आसानी से नो एंट्री में प्रवेश कर जाते हैं।लोगों ने प्रशासन से नो एंट्री व्यवस्था की सख्ती से पालना करवाने, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और भविष्य में हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें