वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गंगापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात में चार मकानों के ताले टूटे

गंगापुर/घुमन्तु दर्पण| कस्बे के वार्ड नंबर 5 में रायपुर रोड स्थित बीएसएनएल टावर और उपखंड अधिकारी के मकान के पीछे चोरों ने एक ही रात में चार मकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार चोरों ने भरत त्रिवेदी के सूने मकान का ताला तोड़कर करीब दो तोले सोने के टॉप्स, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, दो घड़ियां और करीब 10 हजार रुपये नकद चुरा लिए|

इसके अलावा शकूर मोहम्मद पठान, रतनलाल भील सहित एक अन्य मकान के भी ताले तोड़े गए। इन घरों से भी आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी होने की जानकारी सामने आई है।एक ही रात में चार मकानों में चोरी की घटना से वार्डवासियों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियां बढ़ी हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।पुलिस जांच के बाद ही चोरी गए सामान की कुल कीमत और अन्य विवरण स्पष्ट हो सकेंगे। लोगों ने आमजन से भी घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें