भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरानी गुलमंडी इलाके में बुधवार को एक 22 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान यासिन (22) पुत्र जाकिर, जाति लोहार, निवासी पुरानी गुलमंडी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।








