पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राणावास परिसर में बुधवार को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत भामाशाहों के सहयोग से सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की प्राथमिकता बताते हुए विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जैन श्वेतांबर मानव हितकारी संघ राणावास के अध्यक्ष मोहनलाल गादिया, ग्राम पंचायत प्रशासक दलपत सिंह, भामाशाह प्रेरक हेमंत सिरवी, एमजीवी मैनेजर, आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर, चिकित्सा एवं शिक्षण संस्थान के निदेशक जबरसिंह, ग्राम विकास अधिकारी, ठेकेदार सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाब हाटेला ने बताया कि राज्य सरकार की हरित क्रांति मुहिम को सफल बनाने के उद्देश्य से भामाशाह प्रेरक हेमंत सिरवी के सहयोग से विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इससे विद्यालय परिसर को हराभरा और आकर्षक बनाने में मदद मिलेगी।भामाशाह प्रेरक हेमंत सिरवी ने विद्यालय परिसर के आगामी विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि परिसरमें हेज लगाने, सीमेंट ब्लॉक से फुटपाथ बनाने तथा सरस्वती मंदिर निर्माण सहित अन्य कार्य प्रस्तावित हैं।
जैन तेरापंथ मानव हितकारी संघ के अध्यक्ष मोहनलाल गादिया सहित अतिथियों ने विद्यालय के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय विकास में भामाशाहों के सहयोग की सराहना करते हुए आभार जताया। इस दौरान गादिया ने विद्यालय के लिए 11 हजाररुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।








