वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तपोभिनंदन समारोह में 11 व 8 दिन की तपस्या का अभिनंदन, उपासिकाओं का हुआ मंगल भावना समारोह

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ भवन नोखा में तपोभिनंदन एवं मंगल भावना समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में किशोर करण भूरा की 11 दिन की तपस्या तथा ज्ञानशाला की छात्रा पूर्वा मरोठी की 8 दिन की तपस्या का अभिनंदन किया गया। साथ ही प्रवक्ता उपासिका प्रतिभा चोपड़ा एवं प्रवक्ता पारस बाई बड़ौला का मंगल भावना समारोह भी मनाया गया। तेरापंथ महिला मंडल एवं मरोठी परिवार की बहनों ने तपोभिनंदन गीतिका के माध्यम से तपस्वियों का स्वागत करते हुए उनकी तपस्या की अनुमोदना की। सभा अध्यक्ष शुभकरण चोरड़िया, मंत्री सुंदरलाल सेठिया, महिला मंडल अध्यक्षा प्रीति मरोठी, मंत्री मोनिका बैद, कवि इंद्रचंद बैद  उपासक अनुराग बैद तथा मरोठी परिवार की बहनों ने तपस्वियों के प्रति मंगलभावना व्यक्त की वक्ताओं ने उपासिका द्वय के धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा श्रद्धालुओं को धर्माराधना से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। तेरापंथ सभा एवं तेरापंथ महिला मंडल की ओर से करण भूरा, पूर्वा मरोठी तथा उपासिका प्रतिभा चोपड़ा एवं पारस बाई बड़ौला का साहित्य द्वारा सम्मान किया गया। समारोह में बछराज पारख, झंवरलाल भूरा, अनिल भूरा, सुनील भूरा, सुनील बैद, नेमचंद छाजेड एवं मूलचंद चोरड़िया सहित अनेक श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। नोखा में अन्य तपस्याएं भी गतिमान हैं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें