पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| मारवाड़ जंक्शन उपखंड मुख्यालय मुक्तिधाम परिसर पर आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण हुआ, मारवाड़ विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी मदनलाल रावल एवं नगर वासियों द्वारा मुक्तिधाम परिसर में एक दर्जन छायादार वृक्ष लगाए गए ,एवं उनकी जिम्मेदारी ली गई, इस मौके पर रावल ने क्षेत्र वासियों को इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाने और वृक्षारोपण करने की अपील भी की, इस मौके पर मदनलाल रावल, सीता रावल, शारदा, मंजू रावल, रतन सिंह राजपुरोहित सहित अनेक नगर वासी मौजूद रहे|








