वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवमय हुआ भीलवाड़ा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर और गांव

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। सावन के तीसरे सोमवार पर भीलवाड़ा में आस्था का अलग ही रंग नजर आया। शहर के मोहल्लों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कांवड़ियों की टोलियां पवित्र जल लेकर भोलेनाथ के दरबार की ओर बढ़ती नजर आईं। कहीं युवाओं ने कांवड़ उठाई तो कहीं महिलाओं ने एक साथ कदम मिलाकर शिवभक्ति का संदेश दिया। पूरे रास्ते हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

आजाद नगर में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

आजाद नगर सी सेक्टर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर से श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया।यात्रा वापस पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया और परिवार व क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

वार्ड नंबर 4 में भी दिखी शिवभक्ति

वार्ड नंबर 4 में रीको फोर्थ फेज स्थित शिव मंदिर से कांवड़ यात्रा शुरू हुई। मंगलपुरा गांव होते हुए यात्रा हाथी भाटा आश्रम स्थित शिव मंदिर पहुंची। रास्तेभर श्रद्धालु भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे।यात्रा का आयोजन एवं नेतृत्व पार्षद प्रतिनिधि अजय खोईवाल ने किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

त्रिवेणी संगम से निकली कांवड़ जगह-जगह हुआ स्वागत

ग्रामीण क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे त्रिवेणी संगम से कांवड़ यात्रा रवाना हुई। कांवड़िए पवित्र जल लेकर शंकर महादेव मंदिर के लिए निकले। बीगोद, कुड़ी चौराहा, सवाईपुर, बनकाखेड़ा और रूपाहेली सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।यात्रा के दौरान शिव मंदिरों में दर्शन किए गए। शंकर महादेव मंदिर पहुंचने पर भगवान शिव का जलाभिषेक, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे रास्ते हर-हर महादेव और जल शंकर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

पुर में महिलाओं की कांवड़ यात्रा बनी आकर्षण

उपनगर पुर में इस बार महिला कांवड़ यात्रा ने विशेष आकर्षण बटोरा। चार भुजा महिला सत्संग मंडल ने गोरक्षा दल के सहयोग से चार भुजानाथ मंदिर से कांवड़ यात्रा निकाली। महिलाएं एक जैसे रंग के परिधान और चुनरी में यात्रा में शामिल हुईं।यात्रा पुर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर महिलाओं का स्वागत किया।

मंदिर पहुंचने पर पंडित मधुसूदन जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक कराया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। रागिनी व्यास, सोनिया भारद्वाज, कल्पना भारद्वाज, शारदा व्यास और मधु झाड़ोलिया ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिस पर महिलाएं भक्ति में झूमती नजर आईं।यात्रा के दौरान गोरक्षा दल के दीपक भारद्वाज ने सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। शुभम लोयमा सहित कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।सावन के तीसरे सोमवार पर निकली इन कांवड़ यात्राओं ने भीलवाड़ा में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

 

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें