70 वार्डों की आरक्षण लॉटरी क्या निकली, कई नेताओं के चेहरे की रौनक ही बदल गई!
भीलवाड़ा/ घुमन्तु दर्पण (धीरज कुमार शर्मा)।
किसी ने सोचा था—“इस बार तो टिकट पक्का है…”
लेकिन लॉटरी ने कहा—“भाई साहब, पहले वार्ड तो देख लो!”
जी हां, नगर निगम के 70 वार्डों में आरक्षण की लॉटरी निकल चुकी है।
38 वार्ड आरक्षित हो गए हैं, जबकि 32 वार्ड सामान्य ओपन रखे गए हैं।
अब जरा आरक्षण का गणित भी समझ लीजिए…
एससी महिला के लिए वार्ड नंबर 24, 48 और 57 आरक्षित हैं।
एससी ओपन में 53, 55, 25, 2, 27 और 52 वार्ड गए हैं।
ओबीसी महिला के खाते में आए हैं 31, 37, 51, 5 और 70 वार्ड।
जबकि ओबीसी ओपन के लिए 11, 15, 17, 19, 20, 21, 54, 58 और 69 वार्ड तय हुए हैं।
और सामान्य महिला के लिए 15 वार्ड आरक्षित किए गए हैं—
40, 12, 7, 30, 29, 65, 61, 8, 22, 41, 9, 46, 67, 38 और 10।
अब बच गए 32 वार्ड…
जहां चुनावी मैदान खुला है और दावेदारों के लिए संदेश भी साफ है—
“जिसमें दम है, वो मैदान में आए!”
लॉटरी निकलते ही सबसे बड़ा झटका उन दावेदारों को लगा है, जिन्होंने महीनों से अपने वार्ड में चाय-पानी से लेकर जन्मदिन की बधाइयों तक जनसंपर्क में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
अब कुछ नेताओं को अपना वार्ड बदलना पड़ेगा…
और कुछ नए चेहरों को पुराने दावेदारों की कुर्सी खाली दिखाई दे सकती है!
यानी चुनाव से पहले ही लॉटरी ने कई नेताओं की राजनीतिक गणित की कॉपी पर लाल पेन चला दिया है।
अब टिकट किसे मिलेगा, किसका वार्ड बदलेगा और कौन नए वार्ड में जाकर नई पहचान बनाएगा…
ये तो आने वाला वक्त बताएगा।
फिलहाल इतना तय है—
भीलवाड़ा नगर निगम की 70 वार्डों की लॉटरी ने चुनावी बिसात बिछा दी है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि
कौन लॉटरी को किस्मत मानता है…
और कौन किस्मत बदलने के लिए नया वार्ड ढूंढता है!








