वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नोखा में गूंजे देशभक्ति के तराने शान-ए-तिरंगा में देर रात तक झूमे शहरवासी

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)| स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोखा में आयोजित ‘शान-ए-तिरंगा’ देशभक्ति एवं भक्ति संगीत संध्या ने शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार किया। घंटाघर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के समर्पित बैंड के कलाकारों ने देशभक्ति और भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम रात करीब 11 बजे तक चला।कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक से निकली भव्य तिरंगा यात्रा से हुई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर घंटाघर पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।

घंटाघर पहुंचने के बाद संगीत संध्या का शुभारंभ हुआ। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोग झूमते नजर आए। तालियों और देशभक्ति के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। आयोजन में देशभक्ति, भक्ति संगीत और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष महेश झंवर, वृत्ताधिकारी जनरैल सिंह, थानाधिकारी गोविंद सिंह और मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान एसपी मृदुल कच्छावा की ओर से नशा मुक्ति अभियान ‘नीलकंठ अभियान’ को लेकर वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। इसमें युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस आयोजन ने नोखा में स्वतंत्रता दिवस की शाम को यादगार बना दिया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें