वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रायला को मिली ई-बस की सौगात, भीलवाड़ा के लिए रोजाना 6 फेरे सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मिलेगी सुविधा

रायला/घुमन्तु दर्पण(लक्की शर्मा)।रायला 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायला ग्रामवासियों को ई-बस सेवा की सौगात मिली। आरामदायक एवं वातानुकूलित ई-बस सेवा शुरू होने से रायला सहित आसपास के ग्रामीणों को भीलवाड़ा आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बस की समय-सारणी के अनुसार भीलवाड़ा से पहली ई-बस सुबह 7 बजे, दूसरी सुबह 11 बजे और तीसरी दोपहर 3 बजे रायला के लिए रवाना होगी।
वहीं रायला से भीलवाड़ा के लिए पहली बस सुबह 8:30 बजे, दूसरी दोपहर 12:30 बजे तथा अंतिम बस शाम 5 बजे रवाना होगी।
ई-बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। यात्रियों को वातानुकूलित और आरामदायक सफर की सुविधा मिलने के साथ ही भीलवाड़ा आने-जाने में भी आसानी होगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें