वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आसींद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)|आसींद में शुक्रवार को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रगौरव की भावना के साथ भव्य तिरंगा यात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन किया गया। यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज महंत सुरेश दास महाराज विधायक जबर सिंह सांखला, नगर पालिका आसींद तत्कालीन अध्यक्ष देवीलाल साहू, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फौजमल गुर्जर, नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर, तेजवीर सिंह चुंडावत गोपाल सिंह चुंडावत, बदनोर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ब्राह्मणों की सरेडी मंडल अध्यक्ष पवन मुंगड, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य कैलाश कंवर देथा, लीला वैष्णव, परशराम सोनी, सहित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रातः 11 बजे श्री सवाई भोज मंदिर से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वाहनों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़े मंदिर से महाराणा प्रताप सर्कल एवं पंचायत समिति आसींद तक पहुंची। इस दौरान पूरे मार्ग पर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।यात्रा में महंत 1008 सुरेश दास महाराज का पावन सान्निध्य रहा, वहीं विधायक जबर सिंह सांखला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना देखने को मिली।

विधायक जबर सिंह सांखला ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन एवं चारपहिया वाहन शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का संदेश देते हुए यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में अपनी भागीदारी निभाई। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पर कस्बे में पुष्प वर्षा करके स्वागत अभिनंदन किया गया|

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें