वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

‘विभाजन की विभीषिका’ से रूबरू हुए विद्यार्थी, राजेन्द्र मार्ग स्कूल में लगी विशाल प्रदर्शनी

भीलवाड़ा-गुरला/घुमन्तु दर्पण। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग में 14 अगस्त को ‘विभाजन की विभीषिका’ विषय पर विशाल प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभाजन से जुड़ी घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी देखी।प्रदर्शनी का अवलोकन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, शिक्षाविद् डॉ. शंकर लाल माली, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश सुथार, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल सहित विद्यार्थियों ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थाप्रधान राजेन्द्र सिंह गहलोत द्वारा अतिथियों के माल्यार्पण एवं उपरणा पहनाकर स्वागत के साथ हुई।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कारों को जीवन में अपनाने, अनुशासन के साथ मेहनत करने और देश के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं विभाजन से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना रखने की बात कही।अध्यक्षीय उद्बोधन में शिक्षाविद् डॉ. शंकर लाल माली ने विभाजन को इतिहास की बड़ी मानवीय त्रासदियों में से एक बताते हुए कहा कि इस दौरान करोड़ों लोगों को अपनी पुश्तैनी जमीन और घर छोड़कर शरणार्थी के रूप में पलायन करना पड़ा। महिलाओं के खिलाफ अपराध, बच्चों का बिछड़ना और परिवारों का बिखरना इस त्रासदी के बेहद दर्दनाक पहलू रहे।

उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र ‘वसुधैव कुटुम्बकम’, ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ और ‘अहिंसा परमो धर्मः’ को जानने, समझने और दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों में देशप्रेम की भावना दिखाकर ही सच्चे अर्थों में भारत का निर्माण किया जा सकता है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश सुथार, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल एवं एपीआरओ ईशान काबरा उपस्थित रहे। संचालन भागचन्द जैन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के राजेश कुमार शर्मा, धीरज जोशी, सत्येन्द्र माली, विक्रम चौधरी, श्रद्धा शर्मा, सरोज जांगिड़, राकेश माली, रेखा शर्मा, लीना नरूका एवं स्तूति नवहाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें