वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विद्यार्थियों को स्कूल जूते वितरित, फर्नीचर व्यापार संघ ने शिक्षा सेवा का लिया संकल्प

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। शिक्षा एवं समाज सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भीलवाड़ा फर्नीचर व्यापार संघ की ओर से पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापूनगर में सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूल जूते वितरित किए गए।जूते मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की गई यह पहल शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम में राकेश बाबेल, निशान अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, हनुमान अग्रवाल एवं राहुल महेश्वरी ने सहभागिता की।संघ अध्यक्ष नवरतन अजमेरा, सचिव गिरधारी डागा एवं कोषाध्यक्ष निशांत अग्रवाल ने बताया कि फर्नीचर व्यापार संघ द्वारा शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। भविष्य में भी विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसी सेवा गतिविधियां जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें