वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

किशोर दिवस पर विद्यार्थियों को मिला स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, एनीमिया से मानसिक स्वास्थ्य तक हुई चर्चा

शाहपुरा/घुमन्तु दर्पण(किशन वैष्णव)। अंतरराष्ट्रीय किशोर युवा दिवस के अवसर पर राजकीय जिला चिकित्सालय शाहपुरा में 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पीएमओ डॉ. अशोक जैन के निर्देश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क हीमोग्लोबिन जांच शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य टीम ने विद्यार्थियों की जांच के साथ एनीमिया से बचाव, संतुलित आहार, पोषण और शरीर में हीमोग्लोबिन के महत्व के बारे में जानकारी दी।बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर शाहपुरा में कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को जिला चिकित्सालय स्थित उजाला केंद्र की नि:शुल्क परामर्श सेवाओं के बारे में बताया गया और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को खुलकर साझा करने के लिए प्रेरित किया गया।

सोशल मीडिया के तनाव से भी किया सावधान

कार्यक्रम में किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, एनीमिया, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण और तनाव जैसे विषयों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के अत्यधिक या गलत इस्तेमाल से होने वाले मानसिक तनाव और दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। इसके अलावा एचपीवी वैक्सीन, मौसमी बीमारियों से बचाव और बीमारी की रोकथाम में युवाओं की भूमिका की जानकारी दी गई।जागरूकता को रोचक बनाने के लिए प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में परामर्शदाता नर्सिंग ऑफिसर सुभद्रा मंजूल शर्मा सहित एलएचवी गीता रेगर, हीरा बानू कायमखानी, संजू वर्मा, शर्मिला एवं अंजली खटीक ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें