वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में सितंबर में होगा RAMAS 2026 का 18वां वार्षिक सम्मेलन

देशभर के 500 से अधिक सर्जन्स होंगे शामिल, लैप्रोस्कोपिक, रोबोटिक सर्जरी और AI तकनीक पर होगा मंथन

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ मिनिमल एक्सेस सर्जन्स (RAMAS) का 18वां वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन RAMAS 2026 सितंबर में भीलवाड़ा में आयोजित होगा। कृष्णा हॉस्पिटल सम्मेलन के सचिवालय के रूप में तथा भीलवाड़ा के सर्जन्स के संयुक्त सहयोग से इसकी मेजबानी करेगा। सम्मेलन में राजस्थान सहित देशभर से 500 से अधिक सर्जन्स, विशेषज्ञ एवं रेजिडेंट डॉक्टर्स के शामिल होने की संभावना है।ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. कैलाश काबरा ने बताया कि सम्मेलन में आधुनिक मिनिमल एक्सेस यानी लैप्रोस्कोपिक (की-होल) सर्जरी की नवीनतम तकनीकों पर विशेषज्ञों द्वारा अनुभव साझा किए जाएंगे। गॉल ब्लैडर स्टोन, जटिल अपेंडिक्स, विभिन्न प्रकार के हर्निया और जटिल आंतों की सर्जरी पर लाइव एवं वीडियो सेशन, विशेषज्ञ व्याख्यान और पैनल डिस्कशन होंगे।

सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण लाइव ऑपरेटिव टेलीकास्टरहेगा, जिसमें जयपुर, उदयपुर सहित विभिन्न शहरों के चयनित ऑपरेशन थिएटरों से आधुनिक सर्जरी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा लेजर प्रोक्टोलॉजी, स्त्री रोग संबंधी मिनिमल एक्सेस सर्जरी, रोबोटिक सर्जरी और सर्जरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।लेजर प्रोक्टोलॉजी के तहत पाइल्स, फिस्टुला, फिशर एवं पाइलोनाइडल साइनस के आधुनिक उपचार पर चर्चा होगी। वहीं स्त्री रोग सर्जरी में फाइब्रॉयड, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी एवं अन्य चयनित ऑपरेशनों की आधुनिक तकनीकों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।

RAMAS के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. ए.के. माथुर एवं स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. उमेश दत्ता शर्मा सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मेलन को मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। आयोजन समिति में डॉ. कैलाश काबरा, डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. भूपत सोरानी, डॉ. पवन बंसल, डॉ. कैलाश भंडारी, डॉ. आर.एस. सोमानी, डॉ. रवीन्द्र पलसानिया सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।डॉ. काबरा ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य केवल सर्जिकल तकनीकों पर चर्चा करना नहीं, बल्कि नवीनतम चिकित्सा तकनीकों और सर्जिकल कौशल को राजस्थान के चिकित्सकों तक पहुंचाना तथा अंततः इसका लाभ मरीजों तक पहुंचाना है। सम्मेलन से युवा सर्जन्स एवं रेजिडेंट डॉक्टर्स को देश के विशेषज्ञों से सीखने और अपने कौशल को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें