वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सीमेंट के कट्टों के नीचे छिपा रखा था 601 किलो डोडा-पोस्त, दो तस्कर गिरफ्तार

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)। सिरियारी थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 601 किलो अवैध डोडा-पोस्त और 6 किलो अफीम का दूध बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने डोडा-पोस्त को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट के कट्टों के नीचे छिपा रखा था।पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, सोजत वृत्ताधिकारी रत्नाराम देवासी के सुपरविजन और थानाधिकारी हुकमगीरी गोस्वामी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयसिंह उर्फ जगदीप निवासी कनेरा, चित्तौड़गढ़ और भूरा निवासी मालखेड़ा, नीमच (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कूटी और मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। कार्रवाई में कांस्टेबल रामकेश मीणा की विशेष भूमिका रही। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें