भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण । संगम विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत के लिए आयोजित तीन दिवसीय ‘दीक्षारंभ-2026’ (फ्रेशर्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम) का गुरुवार को टाउन हॉल में भव्य शुभारंभ हुआ। उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास, नई तकनीक और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगम समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी, वाइस चेयरमैन डॉ. एस.एन. मोदानी, मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सोनी, बोर्ड सदस्य पलक मोदानी, कुलपति प्रो. (डॉ.) करुणेश सक्सेना, रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार तथा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रोहित शर्मा सहित विश्वविद्यालय परिवार के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो. (डॉ.) करुणेश सक्सेना ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, आधुनिक सुविधाओं और उत्कृष्ट प्लेसमेंट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “व्यक्ति की अर्निंग उसकी लर्निंग में निहित होती है।” उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए निरंतर सीखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।संगम समूह के वाइस चेयरमैन डॉ. एस.एन. मोदानी ने विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता के मूल संदेशों से परिचित कराते हुए कहा कि अच्छे संस्कार, नैतिकता और सकारात्मक कर्म ही व्यक्ति को वास्तविक सफलता दिलाते हैं।मुख्य अतिथि रामपाल सोनी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में समय की मांग के अनुसार स्वयं को लगातार अपडेट रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नई तकनीकों को अपनाने, कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने, सकारात्मक सोच विकसित करने और मानसिक रूप से मजबूत बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “हर सुबह एक नया अवसर लेकर आती है। अपनी सोच बड़ी रखें, स्वयं पर विश्वास रखें और सीखना कभी न छोड़ें।”
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रोहित शर्मा को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने पर “कॉरपोरेट आइकन फॉर यूथ अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ. लोकेश त्रिपाठी, डॉ. विकास सोमानी और डॉ. शादाब हुसैन को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में वरिष्ठ विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डांस, रॉक बैंड और संगीत की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। फ्रेशर्स ने भी अपने अनुभव साझा कर विश्वविद्यालय परिवार के साथ संवाद किया।
एडमिशन हेड डॉ. अमित जैन ने आगामी दो दिनों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार एवं मार्केटिंग टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।








