डेगाना/घुमन्तु दर्पण (सुशील लोरा)। डेगाना रेलवे स्टेशन के नागौर फाटक से स्लीपर फैक्ट्री की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक निराश्रित गोवंश बछड़ा पिछले तीन दिनों से घायल अवस्था में तड़प रहा था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ट्रेन की टक्कर से बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की जानकारी पत्रकार समाजसेवी सुशील लोरा ने पंडित कृष्णा को फोन पर दी। सूचना मिलते ही पंडित कृष्णा मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों से चर्चा के बाद आकाश करवा के कॉल पर पशु चिकित्सक धर्मेंद्र जी मौके पर पहुंचे और घायल बछड़े का प्राथमिक उपचार किया।प्राथमिक उपचार के बाद टेंपो की व्यवस्था कर पंडित कृष्णा शर्मा, आकाश करवा, चेतन प्रकाश सहित आस-पास के लोगों की मदद से घायल बछड़े को सुरक्षित गोरैडी गौशाला पहुंचाया गया, जहां उसका आगे का इलाज जारी है।स्थानीय लोगों ने जीवदया प्रेमियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।








