वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई अफीम सहित एक गिरफ्तार

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन पर सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन में थाना अधिकारी कश्यप सिंह की टीम द्वारा गुरुवार को मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की गई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को दबोच लिया। बीकानेर नेशनल हाईवे 11 पर जमीदारा होटल पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी राम रतन पुत्र अन्ना नाथ सिद्ध निवासी सादासर पुलिस थाना जसरासर को 451 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया है। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद कांस्टेबल पुनीत कुमार अनिल कुमार सुशील कुमार डीआर रामनिवास की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया इसके अलावा राकेश, प्रेमाराम, गणेश राम, रामकुमार भी मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। विशेष भूमिका कांस्टेबल पुनीत कुमार की रही।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें