वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

उखलिया में एग्री ग्रीन क्रॉप साइंस का खेत भ्रमण: मक्का-सोयाबीन में इल्लीयों से बचाव के लिए “बाज” दवा की दी जानकारी

गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)|आज ग्राम उखलिया में एग्री ग्रीन क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि राजकुमार कुमावत ने मक्का एवं सोयाबीन के खेतों का भ्रमण किया। इस दौरान गांव के किसान भाई भी साथ में मौजूद रहे। खेत भ्रमण के दौरान कुमावत ने किसानों को मक्का व सोयाबीन में लगने वाली इल्लीयों से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इस समय फसल में इल्लीयों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे उपज में भारी गिरावट आ सकती है। कुमावत ने एग्री ग्रीन क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्ट “बाज” के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “बाज” का प्रयोग करने से इल्लीयों द्वारा होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।किसानों को सलाह दी गई कि “बाज” दवा का प्रयोग 15 से 25 एम.एल प्रति टंकी के हिसाब से पानी में मिलाकर स्प्रे करें। इससे फसल स्वस्थ रहेगी और पैदावार में वृद्धि होगी।खेत पर मौजूद सभी किसान भाइयों ने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ली और समय पर स्प्रे करने का संकल्प लिया। गांव के किसानों ने कंपनी प्रतिनिधि का आभार जताते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसी जानकारी मिलने से फसल बचाने में मदद मिलती है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें