वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राजस्थानी भाषा के संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों को फ्लैगशिप योजनाओं की दी जानकारी

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से शुक्रवार को आरबीएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए अकादमी पुस्तकालय में शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को राजस्थानी भाषा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें राजस्थानी बोलने, पढ़ने और लिखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई।

अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि विद्यार्थियों को पुस्तकालय में प्रदर्शित फ्लैक्स के माध्यम से राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें लाडो प्रोत्साहन योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, मेधावी छात्राओं को स्कूटी, साइकिल एवं टैबलेट वितरण, अक्षय ऊर्जा, कुसुम योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, हरियालो राजस्थान, अमृत योजना, पंच गौरव योजना, धरोहर संरक्षण, सिंचाई, खाद्य सुरक्षा, जल जीवन मिशन, आवास, कृषि और स्वास्थ्य सहित कई योजनाएं शामिल रहीं। विद्यार्थियों को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।उन्होंने बताया कि अकादमी पुस्तकालय में लगभग 14 हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं और विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में साहित्यकार एवं राजस्थानी व्याख्याता डॉ. नमामीशंकर आचार्य ने ‘राजस्थानी की महत्ता’ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि राजस्थानी हमारी मायड़ भाषा है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भी प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा या स्थानीय भाषा में देने पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर सुरेश व्यास ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जबकि सृष्टि मारू ने आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य अभिजीत व्यास, शिक्षक जितेन्द्र पुरोहित एवं टीना पुरोहित ने पुस्तकालय भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताया।कार्यक्रम में श्रीनिवास थानवी, अंजली टाक, कानसिंह, मनोज मोदी, रामगोपाल मारू, रेणु प्रजापत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें