वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मारवाड़ जंक्शन के मुख्य बाजार में गिरा विशाल पीपल का पेड़, टूटे बिजली के तार, टला बड़ा हादसा

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पंवार)। मारवाड़ जंक्शन के मुख्य बाजार में गुरुवार सुबह अचानक एक विशाल पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से आसपास से गुजर रहे कई विद्युत तार भी टूटकर सड़क पर आ गिरे। हालांकि राहत की बात यह रही कि उस समय क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।\पेड़ गिरते ही मुख्य बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका एवं उपखंड प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

प्रशासन की निगरानी में पेड़ को हटाने और टूटे हुए विद्युत तारों को सुरक्षित करने का कार्य शुरू कराया गया। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद होने और घटना के दौरान किसी के पेड़ की चपेट में नहीं आने से जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने इसे बड़ी राहत बताते हुए प्रशासन से पुराने और जर्जर पेड़ों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें