पूर्व विधायक के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| मारवाड़ जंक्शन उपखंड मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व विधायक खुशवीर सिंह के नेतृत्व में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 150 से अधिक पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा की मांग ,दिल्ली में प्रदर्शन करें छात्र एवं युवाओं पर मुकदमे वापस लेने की मांग ओर संसद में चर्चा करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस का गुस्सा फूटा ,सैकड़ो की तादाद में कांग्रेस पदाधिकारीओ कार्यकर्ताओं ने नगर मुख्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन कर के जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री को छात्र छात्राओं से माफी मांगने की मांग की, कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर ने किया ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तंवर , पीसी सी सदस्य हनीफ खान, नगर अध्यक्ष अनीश पठान ,पूर्व जिला परिषद सदस्य पोपट पटेल, पुष्पेंद्र सिंह राठौर, एडवोकेट इंद्र सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ नेता नारायण सिंह , रमेश चौहान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुर्जर , जाडन मंडल अध्यक्ष भाकर राम देवासी चिरपटीया मंडल अध्यक्ष बालूराम, जगदीश कुमार तेली ,सारण मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चंदन सिंह ,अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष सफी गोरी महिला जिला उपाध्यक्ष संतोष गुर्जर, सलमा पठान, राजेंद्र सेन, सोहनलाल बंजारा, पहलाद कंडारा,संजू चौहान मुन्नीबाई हिमांशु मीना खुदा बख्श दीपक शर्मा मनोज गुर्जर सुरेश सेन सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे







