वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

स्कॉर्पियो ने तोड़ा बिजली का पोल, सड़क पर गिरे हाईटेंशन तारों की चपेट में आया बाइक सवार

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| जिले के सोजत रोड थाना क्षेत्र में सवराड़ और मांडा गांव के बीच रात्रि करीब 11 बजे कलजी मंदिर के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया और हाईटेंशन/बिजली के तार मुख्य सड़क पर गिर गए।इसी दौरान मांडा से सवराड़ की ओर आ रहे दो बाइक सवार सड़क पर गिरे तारों की चपेट में आ गए। करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि दूसरा युवक सुरक्षित बच गया।

सूचना पर सोजत रोड पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल को तत्काल पुलिस वाहन से सोजत सिटी अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए।घटना के चलते कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। बाद में विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई और सड़क से तार हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें