रेलवे स्टेशन पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| मारवाड़ जंक्शन के रेलवे स्टेशन पर आज, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर गो सम्मान आह्वान अभियान की शुरुआत की गई, गो पालकों , गौ रक्षको, गो सेवा समिति, गौ पुत्र सेना द्वारा आज रेल्वे स्टेशन पर बेंच लगाकर आने जाने वाले यात्रियों में हस्ताक्षर अभियान चलाया एवं गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने में की शपथ भी ली,इस मौके पर गौ सम्मान आह्वान अभियान तहसील प्रभारी भैराराम प्रजापत ने बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा इस के तहत आज मारवाड़ रेलवे स्टेशन पर इस अभियान की शुरुआत की गई और आने जाने वाले यात्रियों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इस मौके पर भैराराम प्रजापत,हंसराम सीरवी कंटालिया ,सोनाराम महेंद्र भारती मौजूद रहे|








