वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नीट समेत पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस का कोलायत में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और मुकदमे वापस लेने की उठाई मांग

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कोलायत के झझु चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के बावजूद केंद्र सरकार जिम्मेदारी तय करने में विफल रही है। साथ ही जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने में असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगें सुनने के बजाय उनके खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर बल प्रयोग और मुकदमे दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है तथा सरकार को परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने, प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, संसद में परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त व्यवस्था लागू करने की मांग की।जिला संगठन मंत्री प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल चौहान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, डॉ. प्रीति मेघवाल, देवीसिंह रावलोत, झंवरलाल सेठिया, ओमप्रकाश सैन, रूपाराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें