वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में तैलिक साहू महासभा का संगठन मजबूत, नई जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा, जयपुर ने संगठन के विस्तार के तहत भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की हैं। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष देवीलाल साहू की अनुशंसा पर शहर जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र आसरवा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए दीपक कुमार गुटकणिया को जिला उपाध्यक्ष, कैलाश मांदरिया को जिला महामंत्री तथा राकेश कुमार पचलोड़िया को जिला मंत्री नियुक्त किया है।महासभा ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों की सामाजिक सेवा, कार्यकुशलता, निष्ठा, सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सदस्यता अभियान को गति मिलेगी और युवाओं, समाजसेवियों तथा मातृशक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।नई नियुक्तियों पर समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए तीनों पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भीलवाड़ा में संगठनात्मक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें