वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

EWS को 10% राजनीतिक आरक्षण की मांग तेज, 9 अगस्त को जयपुर में सवर्ण पंचायत

जयपुर/घुमन्तु दर्पण। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण देने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर 9 अगस्त को जयपुर के आगरा रोड स्थित सूर्या सिटी मैदान में विशाल ‘सवर्ण पंचायत’ आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भाग लेकर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखेंगे।

इस संबंध में ईडब्ल्यूएस आरक्षण मंच की कोर कमेटी की बैठक जयपुर स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित हुई। मंच के अध्यक्ष सुनील उदेईया ने बताया कि पंचायत और नगर निकायों में सवर्ण समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व लगातार कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार वर्षों से सरकार से EWS वर्ग के लिए 10 प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

मंच का कहना है कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के कारण सामान्य वर्ग के कई योग्य और जनसेवा की इच्छा रखने वाले लोग अपने ही क्षेत्र से चुनाव लड़ने के अवसर से वंचित रह जाते हैं। इसी मुद्दे को लेकर आयोजित सवर्ण पंचायत में राजपूत, ब्राह्मण, वैश्य सहित विभिन्न सवर्ण समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

बैठक में कोर कमेटी के संयोजक एडवोकेट अनिल चतुर्वेदी, सह-संयोजक शिवराज सिंह तंवर, एडवोकेट राकेश सक्सेना, राजेंद्र मित्तल, योगेंद्र भारद्वाज, एडवोकेट मधु शर्मा, दीपेश मिश्रा, देवेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें