वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में झमाझम बारिश से बदला मौसम, कई इलाकों में जलभराव

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को मानसून ने भीलवाड़ा में जोरदार दस्तक दी। सुबह से ही आसमान पर काले घने बादल छाए रहे और कई घंटों तक रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर के कई हिस्सों में जलभराव और कीचड़ के कारण आमजन को परेशानी भी झेलनी पड़ी।मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हुई थी, जिससे उमस बनी रही। लेकिन बुधवार सुबह शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया। प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

सीवरेज लाइन निर्माण वाले क्षेत्रों में कीचड़ और पानी भरने से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन फिसलने और कीचड़ में धंसने की घटनाएं भी सामने आईं।उधर, बंगाल की खाड़ी में बने सक्रिय मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।हाड़ौती क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण परवन सहित कई नदियां उफान पर हैं। कोटा और बारां जिलों में पांच इंच से अधिक बारिश दर्ज होने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं और दौसा सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश के बाद तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

25 जुलाई तक बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में 25 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान भीलवाड़ा सहित अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें